राजनीती

डॉ.सुरभि बोलीं-सपा सत्ता में आई तो अंधेरे में कटेंगी रातें

कायमगंज(फर्रुखाबाद), यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश की 192 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी डॉ.सुरभि ने सपा शासनकाल में बिजली किल्लत का मुद्दा उठाते हुए कहा अगर सपा सरकार सत्ता में आई तो फिर से रातें अंधेरे में कटेंगी।


डॉ.सुरभि ने विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। कायमगंज के नोनियमगंज, गंगा दरवाजा, नुनहाई, सधवाड़ा मोहल्ले में सघन जनसम्पर्क किया। लोगों से हाथ जोडक़र कप-प्लेट पर मुहर लगाने की अपील की। इस दौरान मधु गंगवार, शिल्पी गंगवार, अनीता गंगवार, बबिता, सुषमा, गुनगुन, अनुराधा दुबे, वरुण गंगवार, पल्लवी, सागर गुप्ता, रवि, कौशल, चेतन तिवारी, आशीष मिश्रा सहित तमाम लोग साथ में थे।


सधवाड़ा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में डॉ. सुरभि ने कहा सपा 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा कर रही है। क्या आप लोग वो दिन भूल गए जब बिजली के इन्तजार में रातें गुजर जाती थीं। फर्रुखाबाद के साथ सपा शासनकाल में सौतेला व्यवहार हुआ। मैनपुरी और कन्नौज को 24 घंटे और फर्रुखाबाद में आठ से 10 घंटे की कटौती। उन्होंने कहा सपा परिवारीवादी सरकार है। यह सबको साथ लेकर नहीं चलती है।
उन्होंने कहा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में छात्राओं को स्कूटी देने का वायदा किया है। किसान भाइयों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। होली और दीवाली पर गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेण्डर मिलेंगी। सुरभि ने कहा आज प्रदेश में कानून का राज है, महिलाएं खुद को उत्तर प्रदेश में सुरक्षित महसूस कर सकती है। पिछली सरकार के व्यापारी पलायन करता था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है।
डॉ.सुरभि ने आवाम से हाथ जोडक़र प्रदेश में योगी सरकार बनाने के लिए कप-प्लेट के सामने वाला बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा हमारे परिवार को राजनीति करनी नहीं आती, हम सेवा करना जानते हैं और जीवन भर आप सबकी सेवा करेंगे।


कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.मिथलेश अग्रवाल, नगर पंचायत शमसाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, डॉ.अजीत गंगवार ने अलग-अलग टीमों के साथ प्रचार किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad