देश-दुनियाँ

*राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार रजत, व छह कांस्य पदक अकेले प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के नाम*

गत माह आगरा के मिल्टन पब्लिक स्कूल में 9 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से दस तक के 17 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व  कुल नौ स्वर्ण, तीन रजत, व पाँच कांस्य पदक विद्यालय के नाम करवाए। इस अवसर पर जिला स्तर पर विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
इसी श्रृंखला में राज्य स्तर पर के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम हॉल, लखनऊ में इस माह 15 जून को *सातवीं पुमसे  राज्य-स्तरीय बालक-बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता* का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के चयनित ग्यारह सितारों ने प्रतिभाग किया। छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय के ताइक्वांडो कोच विकास, शिक्षिका काजल वासुदेव व चयनित छात्रों में से एक छात्र की माँ के साथ लखनऊ भेजा गया।
विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि कुल ग्यारह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था और सभी खिलाड़ियों ने कोई न कोई पदक प्राप्त कर जीत हासिल की है। विजेताओं का विवरण इस प्रकार है-
*उप कनिष्ठ वर्ग*
अंकिता- स्वर्ण पदक
अमायरा-रजत पदक
सूर्यांश- रजत पदक
परिधि- कांस्य पदक
*कनिष्ठ वर्ग*
अभि- रजत पदक
दिव्या- रजत पदक
सिया- कांस्य पदक
दिव्यांशी- कांस्य पदक
रिद्धिमा- कांस्य पदक
सृष्टि- कांस्य पदक
पलिन- कांस्य पदक
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व श्री श्याम बंसल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।
डॉ. सुशील गुप्ता
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad