राजनीती

डॉ. अनीता रंजन ने डॉ.जितेन्द्र यादव के लिए जुटाया जनसमर्थन

  • शमशाबाद की कई ग्राम सभाओं में दौरा कर सपा के पक्ष में मांगे वोट

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।
समाजवादी पार्टी के अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र यादव के लिए डा0 अनीता रंजन ने शमशाबाद क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर जन सम्पर्क कर वोट मांगकर जन समर्थन जुटाया।
जानकारी के अनुसारह नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन ने अमृतपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने पति डा0 जितेन्द्र यादव के लिए शमशाबाद के क्षेत्र कटरी तौफीक, रुपपुर मंगलीपुर, चिलसरा, रोशनाबाद, नगला नान, करुआपुर, सुतहडी में डोर-टू-डोर जन सम्पर्क कर ग्रामीणों से सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए वोट मांगे और सपा सरकार बनने पर पार्टी की ओर से लिये गये संकल्प को पूरा करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आने वाली २० फरवरी को साइकिल वाले चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान डॉ0 अनीता रंजन को ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर डॉ0 अनीता रंजन ने कहा कि सपा प्रत्याशी के जीतने पर आपकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जन सम्पर्क के दौरान डा0 अनीता रंजन क्षेत्रीय जनता ने हाथों-हाथ लिया और कहा कि बिटिया अबकी वोट हम साइकिल पर ही दिइये।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ