राजनीती

पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रही भाजपा : रामआसरे विश्वकर्मा

  • सपा सरकार बनने पर जातिगत आधार पर मिलेगा अधिकार
  • 51 किलो की माला पहनाकर समाज के लोगों ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मंत्री रामआसरे विशवकर्मा ने अमृतपुुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। आज तक भाजपा ने किसी को नौकरी व रोजगार नहीं दिया है। पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त कर नौकरियों से वंचित रखा है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा अत्याचार पिछड़ों व दलितों पर हुआ है। भाजपा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, नौजवानों की विरोधी है। सभी लोग भाजपा को हटाकर लोकतंत्र बचायें और अखिलेश यादव को प्रदेश का पुन: मुख्यमंत्री बनायें। जिससे सभी का सम्मान मिले। सपा सरकार बनने पर पूर्व की भांति विश्वकर्मा जंयती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जायेगा और मैथिली ब्राह्मण विश्वकर्मा का भव्य मंदिर बनवाया जायेगा। जातिगत जनगणना होगी। सभी समाज को जनसंख्या के आधार पर भागीदारी दी जायेगी। विश्वकर्मा समाज को सुरक्षा की गारन्टी मिलेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। 22 लाख नौजवानों को आईटी के क्षेत्र में नौकरियां मिलेंगी। लैपटॉप मुफ्त दिया जायेग। गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान होगा, पुरानी पेंशन बहाल होगी। मृतक किसानों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद दी जायेगी। सिंचाई के लिए मुफ्त बिलजी और मजदूरों के लिए इप्लाइमेंट गारन्टी एक्ट के तहत रोजगार दिया जायेगा। इस मौके पर एक मेडिकल कॉलेज में सभा के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा, अरुणपाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, अनुज शर्मा, अतुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा, सर्वेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 51 किलो की माला पहनाकर रामआसरे विश्वकर्मा का समाज के लोगों ने स्वागत किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ