राजनीती

पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासन पर लगाया वोट न डालने देने का आरोप

  • प्राथमिक स्कूल जरारी का मामला
    अपर उप जिलाधिकारी बोले, आरोप गलत

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जरारी पर पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासन पर वोट न डालने देने का आरोप लगा। हालांकि अपर उप जिलाधिकारी ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।


भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासन पर वोट न डालने देने का आरोप जड़ा। अपराह्न 3.00 बजे तक इस बूथ पर महज 30 फीसदी वोट ही पड़े, जबकि भोजपुर में मतदान की गति सबसे अधिक है। मामले की जानकारी पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी और प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी भी पहुंच गए। सपा नेताओं की प्रशासन से बातचीत जारी थी। अपर उप जिलाधिकारी पदम सिंह ने बताया सभी को वोट डालने दिया जा रहा है।
सपा नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र में सीआरपीएफ फोर्स लगा दिया गया है। 3 बजे तक जरारी मे मात्र 30 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। मतदान की गति बहुत धीमी है। वोटरों को नाजायज रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad