राजनीती

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों की फूल बाग ग्वालियर में पंचायत संपन्न

  • राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग,जिले के पदाधिकारी रहे मौजूद

ग्वालियर, यूपी की आवाज।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के ग्वालियर मध्य प्रदेश में किसान महापंचायत हुई। बैठक का संचालन कृष्णा देवी रावत प्रदेश प्रवक्ता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार विशिष्ट अतिथि बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा व सह प्रभारी मध्य प्रदेश, रणवीर सिंह चाहर प्रमुख महासचिव ,ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष आगरा मंडल राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष आगरा पहुंचे।

बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर के वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे वही प्रदेश और केंद्र की सरकार पर व्यंग बार करते हुए केंद्र व प्रदेश की सरकारों को किसान विरोधी सरकार बताया वक्ताओं ने विचार रखते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के 32 गांव में सोन चिरैया के नाम पर किसानों की जमीन का सरकार ने अधिग्रहण कर रखा है जिस भूमि की कीमत लाखों रुपए में है उस भूमि को किसान से सरकार ने अनाधिकृत रूप से कब्जे में ले रखा है वही वक्ताओं ने सरकारों पर आरोप लगाते हुए बताया के किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है आगामी आने वाली फसल जो गेहूं की है उस पर सरकार अनाधिकृत रूप से ?20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त के रूप में लेने जा रही है मुरैना में शुगर मिल की नीलामी आदि ऐसी विभिन्न जटिल समस्याओं के बारे में वक्ताओं ने बताया ।राष्ट्रीय महासचिब राजपाल शर्मा ब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने किसान आंदोलन में शहीद हुए सुरेंद्र सिंह सिद्दू को नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद हुए 700 से ज्यादा किसानों की शहादत को याद कर सरकारों पर तीखा व्यंग बार करते हुए कहा कि सरकारों को किसान ब किसानी से कोई सरोकार नही है ।हमारा देश कृषि और ऋषि प्रधान देश है लेकिन आज कृषि और ऋषि दोनों ही अपने भविष्य को लेकर दुखी है ।सरकारों को खुले मंच से चेतबनी देते हुए बताया कि बर्तमान सरकार कान खोल कर सुन ले कि जब तक किसानों की समस्य का निदान नही होता है तब तक इस देश मे किसानों का आंदोलन होता रहेगा।सोन चिरैया के नाम पर 32 गांव के किसानों की जमीन का अनाधिकृत अधिग्रहण नही होने दिया जाएगा इसको लेकर मध्य प्रदेश की भूमि पर बहुत जल्द एक किसान आंदोलन की नीम रखी जायेगी ।इस अबसर पर राजपाल शर्मा राष्ट्रीय महासचिब ने सूर्य भान सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री साथ ही शहीद सुरेंद्र सिंह सिद्धू के सुपुत्र कपिल सिद्धू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान व गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा व सहप्रभारी मध्यप्रदेश ने संयुक्त रूप से सरकारों को किसान विरोधी सरकार बताया वही सिक्ख सरदारी को किसान आंदोलन में अतुलनीय सहयोग की भूर भूर प्रशंसा करते हुए नमन और वंदन किया साथ ही मध्य प्रदेश की समस्त इकाइयों व किसानों में जोश व उत्साह जगाने का काम किया साथ ही किसानों को एकजुट रहने का संदेश भी दिया ।संगठन के विस्तार की बात कही साथ ही गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाए जाने के निर्देश भी सभी को दिए।
इस अबसर जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, अमृत लाल पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रेम दत्त उप्रेती प्रदेश उपाध्यक्ष ,दिलीप सिंह प्रवक्ता मध्य प्रदेश, कृष्णा देवी रावत प्रवक्ता मध्य प्रदेश, प्रगट सिंह संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर संभाग ,सतनाम सिंह संभागीय उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग, परगट सिंह सेखों संगठन मंत्री, नाथू सिंह परिहार जिला अध्यक्ष भिंड, तमन्ना खान जिला अध्यक्ष ग्वालियर, धीरज कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष जिला ग्वालियर ,तरनजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष डबरा, हरिशंकर मौर्य जिला महासचिव ग्वालियर, अवधेश श्रीवास्तव पूर्व जिला उपाध्यक्ष डबरा ,सूर्यभान सिंह रावत ग्रामीण अध्यक्ष ग्वालियर, उल्फत सिंह राणा सलाहकार, समिति ग्वालियर ,चौधरी ओमप्रकाश सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डबरा ,ठाकुर प्रसाद सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सतना ,नरेंद्र सिंह राणा ब्लॉक अध्यक्ष गोह भिंड, रणवीर सिंह ग्रामीण अध्यक्ष ग्वालियर, रविंद्र सिंह प्रधान उरई श्री राम रावत राजकिशोर रावत गोपाल सिंह गुर्जर देवेंद्र सिंह हेमंत पांडे लोकेंद्र रावत नरेश रावत सुरेंद्र रावत आकाश ब्लॉक अध्यक्ष डबरा रविंद्र सिंह जसपाल सिंह घनश्याम कुशवाहा जसवंत सिंह कुशवाह रंजीत सिंह राणा रूप सिंह राणा नारायण सिंह राजू राणा राजेश प्रसाद शर्मा हीरा सिंह जसविंदर सुखदीप सिंह कुलदीप सिंह सिद्धू,दिनेश लवानिया,मानसिंह प्रधान,उत्तम सिंह, ज्योति जाटव सहित बड़ी संख्या बल में किसान सरदारी मौजूद रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ