देश-दुनियाँ • राजनीती

आम आदमी पार्टी के पार्षद अपने ही क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों से मांगते हैं कमीशन-श्याम सुंदर अग्रवाल

दिल्ली सरकार की सड़कों को साफ करने के लिए मजबूर है निगम-राजा इकबाल सिंह

दिल्ली की सफाई को लेकर ‘आप’ पार्षद चुप्पी साधे रहते हैं-इंद्रजीत सहरावत

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। केंद्र सरकार द्वारा निगम एकीकरण के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेता तरह-तरह के बेबुनियादी बयान जारी कर रहे हैं। आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दक्षिणी दिल्ली के नेता सदन श्री इंद्रजीत सहरावत ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के उन सभी झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया और आप के नेताओं को निगम के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रदेश भाजपा सह-मीडिया प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी मौजूद थे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के पार्षद खुद उनके क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों से कमिशन तक मांगते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कूड़े के पहाड़ को 15 मीटर कम किया। उसको खत्म करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। जो कंपनी यह टेंडर लेगी वह आगामी 30 महीनों में 50 लाख मिट्रीक टन कूड़ा खत्म करेगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि 25 ट्रोमीनल मशीने अभी चल रही है एवं 10 आने वाली है। 35 ट्रोमिनल मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन 9000 मिट्रीक टन कूड़े का निष्करण किया जाएगा। यानि दिसंबर 2024 तक इस कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली में कूड़ा हटाने के लिए 433 ऑटो टीपर, 77 कम्पैक्टर, 21 हुकलोडर, 626 मैन्यूअल रिक्शा एवं 76 ई-रिक्शा इस वक्त सिर्फ पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कूड़ों को हटाने के लिए लगे हुए हैं। यही नहीं 2195 कूड़ादान लगे हुए हैं जिसमें आप अपने घरों का कूड़ा आराम से डाल सकते हैं। पहले खुले गाड़ियों में कूड़े जाते हैं जो अब बंद कम्पैक्टर में जाते हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि  पिछले साल 90 कम्पैक्टर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लगाए गए थे जिनकी संख्या मई 2022 तक 160 तक हो जाएगी। लगभग 200 से ज्यादा ढलाव सिर्फ बंद ही नहीं किया गया बल्कि वहां पब्लिक युटिलिटी सेंटर भी बनवाए गए। अभी 261 ऑटो टिपर हैं जो अगले महीने तक 600 हो जाएंगे। ट्रैक्टर ट्राली 21, ई-रिक्शा 73 एवं ट्रक टिपर 81 काम कर रहे हैं जिनकी संख्या अगले महीने से बढने वाली है। भलस्वा में कूड़े के ढ़ेर को 12 मीटर किया गया है। इस वक्त उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 25000 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो आप उन सभी सफाईकर्मरियों के कामों पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत हैरानी कि बात है कि एमसीडी पीडब्ल्यूडी की सड़कों की भी सफाई कर रही है जबकि इसको साफ रखने की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम नेता सदन श्री इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं की दिनचर्या है। आज तक हाउस में बैठने वाले ‘आप’ पार्षद  सफाई को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया है। आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के ओखला 46 एकड़ का क्षेत्र में जो 55 लाख मिट्रीक टन कूड़ों की ढेर है उसकी 15 मीटर हाईट कम कर चुके हैं। 24 ट्रोल मशीन काम कर रही है। दिल्ली-बम्बे हाईवे में इन कूड़ों से निकलने वाली मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक उस कूड़े की ढेर को खत्म कर देगी। 1100 टीपर डोर टू डोर  काम कर रहे हैं। 169 ढलाव मुक्त किया गया है। 98 वार्डों में कम्पैक्टर लगाया जा चुका है और बाकी अन्य 6 वार्डों में जगह ना मिलने की वजह से नहीं लगाए गए हैं।

Ad

देश-दुनियाँ