देश-दुनियाँ

स्वावलंबी भारत-समर्थ भारत योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए नारियल ठेलों का वितरण

लखनऊ –
रोजगार भारती की ओर से आज निराला नगर के सरस्वती कुंज मे स्वावलंबी भारत-समर्थ भारत योजना के अंतर्गत कुछ चयनित बेरोजगारों को स्वरोजगार मे लगाने के लिए नारियल ठेलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने किया जो इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के आयोजकों ,लाभार्थियों और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि मानव सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सेवा है और उसमें भी असहाय गरीब और जरूरतमंद की सेवा करने से तो अपार पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा की अस्वस्थ होने के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल हुई क्योंकि रोजगार भारती द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक प्रकार से भगवान की सेवा का कार्यक्रम है जिसमें गरीबों को रोजी-रोटी चलाने के लिए नारियल पानी का ठेला देकर स्वरोजगार में लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में रोजगार की समस्या बहुत बड़ी समस्या है लेकिन सरकार सभी को रोजगार नहीं दे सकती ।समाज को आगे आना होगा और बेरोजगारों के मदद के लिए इसी तरह के प्रोजेक्ट शुरू करने होंगे जैसा रोजगार भारती ने किया है ।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं भी हैं जो लोगों को स्वरोजगार में लगाती हैं लेकिन कई बार सरकारी योजनाएं  उतना सफल नहीं हो पाती जितना स्वयंसेवी संगठनों द्वारा चलाई गई योजनाएं कारगर होती हैं।उन्होंने लाभार्थियों को भी सलाह दिया कि वह लोग सुविधा का लाभ उठाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न करें ।अगर वह लोग अपनी रोजी रोटी कमाने में सफल होते हैं तो उनसे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर अखिलेश मिश्र और जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता भी शामिल हुए।
     कार्यक्रम के शुरू में मंडलायुक्त महोदया के पहुंचने पर रोजगार भारती के  अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह महासचिव राजेश शुक्ला, गोमती नगर के अय्यप्पा मंदिर के ट्रस्टी के के जनार्दन नांबियार और सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष रविंद्र सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मंडलायुक्त और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का उद्घाटन करने का अनुरोध किया। 7इस नारियल पानी योजना के बारे में जानकारी देते हुए महासचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि रोजगार भारती द्वारा अवध प्रांत में 1000 बेरोजगारों को पात्रता के आधार पर चिन्हित करके संस्था की ओर से नारियल पानी का सुसज्जित  उपलब्ध कराया जाएगा।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ