मध्य प्रदेश की मंडियों पर जमकर बरसे: टिकैत
टिकैत को सुनने बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में पहुँचे
डबरा म.प्र. में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हुई महापंचायत
महापंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने की
डबरा एमपी । महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा हम किसान मजदूरों को बर्बाद नहीं होने देंगे। किसान बहुत बर्बाद हो चुका है, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग अब आंदोलन के मूड में हैं जब आंदोलन चलेगा तो तभी सरकार काम करना शुरु कर देंगी।
उन्होंने कहा जहां-जहां संगठन कमजोर है, वही सरकार किसानों पर दबाव बनाना शुरू कर देती हैं। इस समय सरकार बेईमान है और देश का राजा भी बेईमान है ओर सबको डराने का काम किया है। टिकैत ने कहा कि सड़क के किनारे की बेशकीमती जमीन बड़े-बड़े व्यापारी खरीद रहे हैं। सरकार का प्लान है कि 70% जमीन देश के बड़े-बड़े व्यापारियों को दे दी जाए।
अब किसानों का कुर्बानी का समय आ गया है। जमीन बचाने के लिए किसानों को संघर्ष की जरूरत है, उन्होंने कहा कि अब देश का किसान एक हो चुका है जब जब विपक्ष कमजोर होता है तो सरकार तानाशाह हो जाती है ऐसा लगता है कि सरकार क्रूर हो चुकी है। सरकारी नेता और अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बलात्कारियों का साथ देती है। देश में अब बड़ेआंदोलन की जरूरत है। पत्रकार और अधिकारी सब दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने भाकियू राष्ट्रीय महासचिव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय में धान बिकवा दिए।

उन्होंने भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की मंडियों की समस्याओं को दूर करने का जिम्मा आपके हाथों में है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनिल से कहा जमीन आंदोलन से ही बचेगी, इसलिए मध्यप्रदेश में संगठन मजबूत करना होगा।
उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा फिरोजाबाद में सरकार की गलत नीतियों के कारण औद्योगिक क्षेत्र में बच्चे अनपढ़ होते जा रहे हैं। सरकार बच्चों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन मध्य प्रदेश की मंडियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान उत्पीड़न सहन करना बंद कर देगा। उसी दिन से उसकी आर्थिक हालत मजबूत होना शुरू हो जाएगी। अब किसानों को सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
*भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा संगठन के पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर कमेटियां बनानी होंगी। जहाँ संगठन मजबूत हैं, वहां की सरकार किसानों के हित मे काम कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव से कहा कि जल्द मध्य प्रदेश के जिलों की कमेटियां तैयार करे और जहां हमारी जरूरत होगी, हम पहुंचने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का किसान भारतीय किसान यूनियन के झंडे के नीचे संघर्ष करने के लिए तैयार है, सिर्फ संगठन मजबूत करने की जरूरत है।*
महापंचायत में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष आगरा रणबीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, युवा प्रकोष्ठ के आगरा जिला अध्यक्ष हृदय चौधरी, मंडल महासचिव सतपाल सिंह राणा, मंडल प्रमुख महासचिव जगदीश परिहार, महाराज सिंह जसावत, चौधरी ओमप्रकाश सिंह जाट प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश, नरेंद्र सिंह रावत, श्यामसुंदर यादव जबलपुर, गोपाल सिंह जाट, हेमंत उपाध्याय, पलविंद्र सिंह कंग, जसवीर सिंह, गुरुवंत सिंह, गुरुनाम सिंह तथा महापंचायत का संचालन मालिक सिंह विर्क ने किया।









