उत्तर प्रदेश

पूजा करते समय शिव मन्दिर की छत गिरी, कई महिलाएं दबीं

  • आगरा में सावन के पाँचवें सोमवार को घटी घटना

यूपी की आवाज

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सावन के पाँचवें सोमवार को एक बुरी खबर सामने आयी है। पूजा करते समय मन्दिर की छत भरभराकर गिर गयी, जिसमें कई श्रद्धालु महिलाओं के दबने की सूचना है। एक महिला की मौत भी हो गयी। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है। घटना आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई महिलाओं के दब जाने की सूचना है। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुआ रेस्क्यू शुरू कर दिया है। शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिरी। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में ज्योति नाम की महिला की मौत होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ