- अस्पताल में भर्ती पुत्र को देखकर घर जाते समय घटी घटना
यूपी की आवाज
फर्रुखाबाद। अस्पताल से घर जाते समय बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं महिला का उपचार शुरु कर दिया गया। जानकारी होने पर परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम बदनपुर निवासी २६ वर्षीय पवन सक्सेना का पुत्र फतेहगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। बीती रात पवन अपनी पत्नी आरती के साथ अस्पताल से पुत्र को देखकर घर जा रहा था, तभी फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग सीएमओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपत्ति गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दंपत्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने पति पवन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं महिला का उपचार शुरु कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गये और उनका-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।











