देश-दुनियाँ

हिमाचल आपदा : जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, केन्द्र से हरसंभव मदद का दिया भरोसा

यूपी की आवाज

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन की घटनाओं में जान-माल के नुकसान और तबाही को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने राज्य को केन्द्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ऊना, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला में जगह-जगह भारी बारिश, बादल फटने व भूस्खलन की त्रासदी से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को नरेन्द्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी बात की और प्रदेश में हुए व्यापक नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन का सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संकट की इस घड़ी में आगे बढ़ कर प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।

नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित गांव जादोन में बादल फटने से सात लोगों की मौत, शिमला में 10 से अधिक लोगों की मौत, जिला सिरमौर में बदल फटने से एक परिवार के पांच सदस्यों की माैत और जिला मंडी में द्रांग के 10 की मौत, सुंदरनगर, हमीरपुर मकान गिरने से बसंत राम की मौत, जिला ऊना, देहरा, महासू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और नूरपुर भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर सभी को संबल प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad