यूपी की आवाज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे अरुणाचल रंग महोत्सव पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के एक ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, “अरुणाचल रंग महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक है। यह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री का उत्सव है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों के अनुरूप है। यह देखकर अच्छा लगा कि यह कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रहा है।”