उत्तर प्रदेश राजनीती

भारत विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भूपेन्द्र चौधरी

यूपी की आवाज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता का ढ़ोंग रचती है। प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए जवाहर लाल नेहरू ने भारत के विभाजन को स्वीकार किया। कांग्रेस ने सदैव फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विभाजन के दंश को भुलाया नहीं जा सकता। देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 14 अगस्त 1947 को भारत के भूगोल और संस्कृति का बंटवारा हुआ। इतिहास में यह काला दिन है। विभाजन के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए। बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ। भारत के पूर्वी व पश्चिमी सीमाओं पर नर संहार हो रहे थे। भारत में शरणार्थी बनने की विवशता थी। हिन्दुओं के साथ यातनापूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा।

14 अगस्त को प्रदेशभर में मौन जुलूस निकालेगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को देश के बंटवारे में विस्थापित होने वाले तथा अपने जान गंवाने वाले लाखों भाईयों और बहनों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में भाजपा प्रदेशभर में मौन जुलूस निकालेगी।
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित,सह मीडिया प्रभारी हिमांशू दुबे व अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad