उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • गांधी आश्रम में चलाया चरखा, बोले, बापू के दिखाएं मार्ग का दुनिया कर रही अनुसरण
यूपी की आवाज

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज राष्ट्रपिता को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर बृजेश पाठक के साथ भाजपा विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह,महापौर सुषमा खारवाल के साथ तमाम भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। बापू (महात्मा गांधी) की जयंती पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर रामधुन के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बापू की जयंती पर उपमुख्यमंत्री गांधी प्रतिमा से गांधी आश्रम खादी ग्राम उद्योग भवन पहुंचे और चरखे से सूत की कटाई करके उन्हें याद किया।

उप मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि को देखने, जानकारी लेने , खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, सत्य और अहिंसा का जो मार्ग बापू ने दिखाया था, आज दुनिया उसका अनुसरण कर रही है। स्वच्छता मिशन का जो काम बापू का था। उसे धरातल पर उतरने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। खादी आश्रम आए हैं यहां पर हम लोग खादी की खरीदारी करेंगे। अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। उन्होंने कहा, पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर नमन कर रहा है। बापू ने उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है।

महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज्य में सूर्य अस्त नहीं होता।

Tags
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad