उत्तर प्रदेश मेरा शहर

फर्रुखाबाद : सांड के हमले से खाई में गिरकर किसान घायल

यूपी की आवाज

शमशाबाद(फर्रुखाबाद)। खेत में खड़ी फसल को खा रहे सांड को भगाने गये युवक पर उसने हमला बोल दिया। जिससे बचने के लिए वह भागा तो वह खाई में गिरकर घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों के ललकारने पर सांड ने उसका पीछा छोड़ा तब जाकर उसकी जान बच पायी। परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी शिवा गुरुवार को खेतों में फसल रखवाली के लिए गया था। खेत के अंदर आवारा गोवंश विचरण कर रहे थे। जिन्हें भगाए जाने के दौरान एक आवारा खूंखार सांड अक्रोशित हो गया और उसने उस पर हमला करने के उद्देश्य से दौड़ पड़ा। जिससे बचने के लिए भागा युवक खाई में जा गिरा। इस दौरान सांड भी पीछा करता हुआ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास गुजर रहे लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे सांड को भगाया, तब जाकर उसकी जान बच पायी और उसे घायलावस्था में उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी सांड के हमले से कई लोग घायल हो चुके है।
कई लोगों की जाने जा चुकी है। जबकि सरकार का आदेश है कि आवारा गौवंश छुट्टा ने घूमे उन्हें पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाये, लेकिन स्थानीय तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई असर दिखायी नहीं दे रहा है। जिससे किसानों की बड़ी तादात में फसल बरबाद तो हो ही रही है, लोग भी सांड के हमले से घायल हो रहे है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad