उत्तर प्रदेश मेरा शहर

फर्रुखाबाद : डीएम संग सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों का किया दौरा

  • बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को सुना
  • सांसद ने कहा कि पीडि़तों की हर सम्भव की जाएगी मदद
यूपी की आवाज

शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। सांसद, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी कायमगंज ने तहसील कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ा से प्रभावित ग्राम समैचीपुर चितार, गुटेटी दक्षिण का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों को बाढ़ से बचने हेतु जागरूक किया। राजस्व/पुलिस टीम को ग्राम से ग्रामीणों को शमसाबाद में बनाए गए बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। ढाई घाट गंगा कटरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ जैसे हालत है। बाढ़ से घर-मकान, खेत खलिहान फसले सब कुछ तबाह हो गई। ग्रामीण अब सडक़ किनारे डेरा जमाकर बाढ़ की विदाई का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सांसद मुकेश राजपूत, डीएम संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज, सीओ कायमगंज, तहसीलदार ढाईघाट गंगा पुल के पास पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ पीडि़त क्षेत्र के हालातों का निरीक्षण किया।
ढाई घाट तथा शाहजहांपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग बंद कर दिया गया है। पहले दो पहिया वाहन चालक ट्रैक्टर ट्राली के सहारे मार्ग पार करते थे। कीमत 50 रूपये देनी पड़ती थी, जब खतरा और बड़ा तब से पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया। वर्तमान में नाव के सहारे आवागमन जारी है। सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को पूछा और समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा उनके जरिए जो भी सहयोग होगा किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad