उत्तर प्रदेश मेरा शहर

फर्रुखाबाद : सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वेश अम्बेडकर, डॉ. नबल किशोर तथा डॉ. अरविंद गुप्ता को मिली जगह

  • तीन लोगों को राज्य कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने से समाजवादियों में हर्ष की लहर

यूपी की आवाज
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में तीन नेताओं को स्थान मिलने से हर्ष की जहर है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें फर्रुखाबाद के लोगों को जगह दी गयी है। कायमगंज विधानसभा के प्रत्याशी रहे सर्वेश अम्बेडकर को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाया है। साथ ही कायमगंज निवासी व लोकसभा बूथ प्रभारी डॉ0 नबल किशोर शाक्य को प्रदे श सचिव मनोनीत किया है। चिकित्सक व सपा नेता डॉ0 अरविन्द गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से नामित किया है। तीनों पदाधिकारियों को प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने पर जनपद के लोगों ने संगठन का आभार जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को कार्यकर्ताओं ने जनपद के लोगों को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर बधाई दी है। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सर्वेश अम्बेडकर, डॉ0 नबल किशोर शाक्य, व डॉ0 अरविन्द गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाये जाने पर बधाई दी है। साथ ही पूर्व जिला महासचिव मदीप यादव ने पदाधिकारी बनने पर बताया कि इससे पार्टी मजबूत होगी। जनपद में तीन-तीन लोगों को राज्य कार्यकारिणी में शामिल होने पर पार्टी के लोगों में उत्साह है। चंद्रपाल यादव ने बताया कि तीनों लोगों की पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया जायेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ