उत्तर प्रदेश मेरा शहर

फर्रुखाबाद : बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत

  • गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला
यूपी की आवाज

शमशाबाद(फर्रुखाबाद)। बाजार से घर लौट रहा 32 वर्षीय युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खोज निकाला। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर निवासी रघुनाथ सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र तोड़ीलाल उस समय बाढ़ के पानी में डूब गया, जब वह गुरुवार को आवश्यक कार्य से चिलसरा बाजार गया था। बताया गया है शाम के वक्त जब वापस लौटा तो वोट द्वारा घर जा रहा था, लेकिन युवक को गढिय़ा हैवतपुर में उतार दिया गया। इसके बाद युवक कहां गया पता नहीं चला। जब युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरु की। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर गोताखोरों को बुलाकर उसकी कई जगह खोज करायी। मगर पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब पुन: तलाश की गई तो बाढ़ के पानी में शव उतराता हुआ मिला। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी रघुनाथ के रुप में शिनाख्त की। चिलसरा चौकी प्रभारी ने पंचनामे की प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं कानूनगो तथा क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटना की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसील अधिकारियों को सौंपी। मृतक के दो अबोध बच्चे हैं। मृतक की पत्नी का 6 महीने पूर्व देहांत हो चुका था। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सर पर पिता का साया था, लेकिन आज वह भी उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad