राजनीती

अरशद के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री सतीश दीक्षित ने गिराए बीजेपी के विकेट

  • कहा परशुराम वंशज नहीं भूलेंगे भाजपा शासन में ब्राह्मणों का उत्पीडऩ
  • राशिद बोले- विकास के रूप में चुकाऊँगा वोट का कर्ज

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में भोजपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता सतीश दीक्षित ने जोर लगाया। उन्होंने परशुराम वंशजों को भाजपा शासन काल में हुए उत्पीडऩ की याद दिलाई। उन्होंने कहा बीजेपी के शासन में सर्वाधिक शोषण ब्राह्मणों का हुआ।
सतीश दीक्षित ने भोजपुर क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने ब्राह्मण बहुल क्षेत्रों में जाकर अरशद के लिए माहौल बनाया और लोगों से साइकिल का बटन दबाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के बूथ व सेक्टर प्रभारी अनिल गुप्ता व सोनू खटीक को समाजवादी कुनबे में शामिल किया। सतीश दीक्षित ने बीजेपी शासनकाल के तमाम काले पन्नों की याद दिलाई। उन्होंने कानपुर की खुशी दुबे के उत्पीडऩ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा भाजपा बदले की भावना से काम करती है। डबल इन्जन की सरकार पूरी तरह से फेल है और इसका एक भी इंजन काम नहीं कर रहा है।
इस दौरान कुलदीप यादव, राशिद जमाल सिद्दीकी, विनय शाक्य, संदीप शर्मा, अरविंद यादव, झंसी के प्रधान बिल्लू शाक्य भी साथ थे।
पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने कहा हमारे परिवार ने सदैव सेवा की राजनीति की है और भविष्य में भी करते रहेंगे। हमारे पिता श्री जमालुद्दीन सिद्दीकी ने किसी का अहित नहीं किया, इसीलिए आप सबने सदैव उन्हें सिर आँखों पर बिठाया। अब हमारे बड़े भाई और सपा प्रत्याशी अरशद जमाल को भी वही प्यार और दुलार दो। मैं विश्वास दिलाता हूँ आपके एक-एक वोट को कर्ज समझकर विकास के रूप में सूद समेत वापस करूंगा। उन्होंने हिन्दू-मुसलमान सभी से कौमी यकजहती कायम रखते हुए अरशद भाई को जिताने की अपील की।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad