उत्तर प्रदेश राजनीती

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने घोषित किया उम्मीदवार

यूपी की आवाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी अधिकृत जानकारी सपा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर पर दी है।
गौरतलब है कि समावादी पार्टी के टिकट पर 2022 में घोसी विधानसभा सीट से दारा सिंह चौहान चुनाव जीते थे। वह सपा पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिए हैं। वह पहले भी भाजपा में ही थे। दारा सिंह के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह पर भरोसा जताते हुए उनके नाम पर मुहर लगाई है।
उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक नामांकन और नाम वापसी के लिए उम्मीदवारों को 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। घोसी सीट के उपचुनाव के लिए पांच सितम्बर को मतदान और आठ सितम्बर को वोटों की गिनती की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad