राजनीती

कन्नौज में गिरा सपा का बड़ा विकेट : अखिलेश के करीबी प्रजापति अनिल आर्य ने दिया इस्तीफा

  • बोले-अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, कब तक बजाऊँ आश्वासनों का झुनझुना

कन्नौज, यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में समाजवादी पार्टी का बड़ा विकेट गिर गया। पिछड़ों खासकर प्रजापति समाज में दबदबा रखने वाले और सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी प्रजापति अनिल आर्य ने समाजवादी पार्टीं की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। यूपी की आवाज से उन्होंने कहा अब वे राजनीतिक रूप से स्वतंत्र हैं और नया घर तलाशेंगे। उनके भाजपा के शीर्ष नेताओं से तार जुड़े हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कुम्भकार महासभा के राष्ट्रीय संयोजक प्रजापति अनिल आर्य ने समाजवादी पार्टी से अपना त्यागपत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया। अनिल आर्य का कहना था उन्हें कई बार विधायक बनाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन हर बार झुनझुना ही साबित हुआ और अब इन आश्वासनों का झुनझुना कब तक बजाऊँ। श्री आर्य ने अपना इस्तीफा अपनी फेसबुक वॉल पर भी साझा किया है। जिस पर दूसरे दल उन पर डोरे डालने लगे हैं। अनिल आर्य 2004 में अखिलेश यादव के मीडिया प्रभारी भी रहे थे। प्रदेश में भी वे बड़े पदों पर रहे हैं।

कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने अनिल आर्य से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वे जल्द भारतीय जनता पार्टी के परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad