यूपी की आवाज
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख प्रकट किया है।
शाह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शाह ने कहा कि वह शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि राजधानी शिमला में रविवार की रात बारिश ने कोहराम मचा दिया। शहर में कई स्थानों पर भूस्खलन से 21 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। कई स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।