देश-दुनियाँ

चौ महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर किसानों ने रक्तदान किया

 बलदेव।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि पर किसान यूनियन के सभी  पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर जल, वृक्ष बचाओ संकल्प लिया ओर साथ ही जिले स्तर पर जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया। मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर आगरा मंडल के चारों जनपदों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी में चारों जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने जिलाअस्पताल में रक्तदान भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार व प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों से संगठित रहकर किसानों के हित में कार्य करते रहने की अपील की और वृक्ष जल बचाओ संकल्प भी सभी पदाधिकारियों के साथ लिया। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार मंडल सलाहकार गिर्राज परिहार वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अवतार सत्यवीर सिंह , धर्मबीर परिहार, सुरेश परिहार बलदेव ब्लॉक प्रचार मंत्री , प्रमोद कोयड प्रबक्त बलदेव ब्लॉक, नीरेश कोयड , पंडित राजन लाल, धर्मेंद्र उर्फ धर्मा, योगेश सिंगल प्रवक्ता प्रतिनिधि, गोविंद परिहार, अवतार सिंह तहसील उपाध्यक्ष महावन,गिल्ला परिहार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad