राजनीती

मौलाना तौकीर राजा की बहू निदा खान, विश्वास गुप्ता सहित कई लोग भाजपा में शामिल

  • लखनऊ कार्यालय में लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ, यूपी की आवाज।
रविवार का दिन भारतीय जनता पार्टी का नाम रहा। फर्रुखाबाद तथा प्रदेश के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


फर्रुखाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता का सपा-प्रसपा गठबंधन से विश्वास डगमगा गया और उन्होंने राजधानी लखनऊ में लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की सरपरस्ती में कमल थाम लिया। वे अकेले नहीं गये, उनके साथ कायमगंज के नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेश गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने फर्रुखाबाद के दिग्गज नेता विश्वास गुप्ता और राजीव गुप्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। विश्वास गुप्ता लम्बे समय तक समाजवादी पार्टी के साथ रहे। वे सपा के वर्ष 2016 में जिलाध्यक्ष भी रहे। कई वर्षों तक सपा के महानगर अध्यक्ष भी रहे। शिवपाल सिंह यादव के द्वारा अलग दल गठित करने पर वे सपा छोड़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने फर्रुखाबाद शहर से टिकट दिए जाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग दरकिनार कर दी गयी। उसके बाद उन्होंने बाहरी प्रत्याशी को भी न लड़ाकर पुराने सपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई। लेकिन उनकी उपेक्षा बढ़ती गयी। विश्वास के साथ कई अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।
मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वो भाजपा के काम से काफी प्रभावित थीं। इसलिए उन्होंने भाजपा जॉइन की है। तीन तलाक के मामले जैसा काम किया वो सराहनीय है। मेरे ससुर चाहे जो कहें ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। मुस्लिम महिलाएं निश्चित तौर पर भाजपा का समर्थन करेंगी। इस तरह रविवार को भाजपा में अन्य दलों से आए 21 लोग शामिल हो गए हैं। इसमें कई दिग्गज नेता है। ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लखनऊ में सभी को सदस्यता ग्रहण कराई।

इनकी भी हुई बीजेपी में इन्ट्री

शिव चरण प्रजापति दो बार मंत्री रहे हमीरपुर, सपा से भाजपा में शामिल
गंगा राम अम्बेडकर बसपा से भाजपा में शामिल
जितेंद्र गुप्ता कन्नौज सपा से भाजपा
राजेश पाल सपा से भाजपा में शामिल
सुभाष सक्सेना कांग्रेस से भाजपा में शामिल
प्रदीप निषाद बसपा से गोरखपुर से भाजपा में शामिल
गिरीश चंद्र कुशवाहा शाक्य सैनी समाज से भाजपा में शामिल
शांति देवी देवरिया कांग्रेस से भाजपा में शामिल
सुशील बौद्ध सहारनपुर से भाजपा में शामिल
विवेक कुमार बांवरा भाजपा में शामिल
गोवर्धन सोनकर ललितपुर
श्रीमती निदा खान बरेली से हैं भाजपा में शामिल
ठाकुर ओमवीर चौहान भाजपा में शामिल
ठाकुर रणवीर सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल
अयोध्या प्रसाद मिश्र मुजफ्फरनगर से भाजपा में शामिल
अनिल कुमार रघुवंशी भदोही सुहेलदेव पार्टी जे भाजपा में शामिल
श्रीमती पूनम भाजपा में शामिल
चंदन दीक्षित भाजपा में शामिल कानपुर नगर
नीरज झा भाजपा में शामिल
पंडित अनिल तिवारी भाजपा में शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad