राजनीती

अपनी उदारता से दिलों में बस गए अरशद जमाल

  • मतदाताओं ने लिया हाथों हाथ
  • अरशद ने कहा-आपका बेटा हूँ, जीवन भर सेवा करूंग

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।


उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा में अपनी उदारता के कारण समाजवादी प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी लोगों के दिलों में बस गए हैं। हिन्दु हो या मुसलमान सभी उनको दुलार दे रहे हैं और विजय श्री का आशीर्वाद दे रहे हैं।


शनिवार को सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी ने घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया। अपनी बातों से लोगों के दिलों को छुआ। क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा हमारे ऊपर भाजपा वाले परिवारवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का दर्द वही समझ सकता है, जिसका परिवार है। उन्होंने कहा हम विकासवादी हैं और विकास के दम पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाते हैं। अरशद जमाल सिद्दीकी ने कहा कि 20 फरवरी को कांटे की टक्कर होने वाली है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे एक बार फिर हमारी जीत के जरिए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री बन सकंे। सूबे में अखिलेश की सरकार बनते ही 300 युनिट फ्री बिजली से लेकर कई सुविधाओें से आमजनमानस को राहत मिल सकेगी।
उन्होंने क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क किया। इस दौरान साथ में राजेंद्र पाल, अलोक यादव जिला पंचायत सदस्य, अशोक पाल,मयंक यादव, राजू,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश दिवाकर, अनिल पाल, अनूप दीक्षित, प्रमोद सिंह आदि साथ रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad