राजनीती

सैफई में अखिलेश डिम्पल ने डाला वोट

इटावा, यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान हुआ है। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे।
सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। जिम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है। कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ