आगरा, यूपी की आवाज।
किसानों के हितों के लिए जमीन पर संघर्ष करने वाली भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अब संगठन को धार देने में जुट गया है। संगठन ने इसके लिए सबसे पहले कुनबे में बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आगरा मण्डल के जिला मथुरा की गोवर्धन तहसील में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया।

तीन कृषि कानूनों को वापसी कराने में अहम रोल अदा करने वाली भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट ने संगठन के विस्तार पर अपना फोकस कर लिया है। आगरा मंडल के जिला मथुरा की गोवर्धन तहसील में संगठन विस्तार को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गांव गांव सदस्यता अभियान चलाया।
25 से 27 फरवरी 2022 तक गांव गांव चला सदस्यता अभियान-गजेंद्र सिंह परिहार
आगरा मण्डल भाकियू के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आगरा मंडल के जनपद मथुरा में संगठन विस्तार को लेकर के गोवर्धन तहसील के गांव गांव में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाया, जिससे संगठन विस्तार हो सके एवं किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से संगठन विस्तार की प्रमुख मुहिम तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार नैन व ब्लॉक अध्यक्ष घूरे लाल शास्त्री के संयुक्त रूप से नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र रघुवंशी, जिला अध्यक्ष मथुरा साथ में रणवीर सिंह चाहर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल, पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष मथुरा, जगदीश परिहार मंडल कोषाध्यक्ष तेज बहादुर सोनी, आगरा मंडल महासचिव गजेंद्र सिंह गावर, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष आगरा द्रोणाचार्य कुंतल, सचिव आगरा मंडल गिर्राज परिहार, सलाहकार सदस्य आगरा मंडल सुखपाल प्रधान, सलाहकार आगरा मंडल मुजाहिद कुरैशी, नगर अध्यक्ष मथुरा पंडित देवेश कुमार, जिला प्रवक्ता मथुरा चंद्रभान सिंह, तहसील अध्यक्ष महावन रोहताश चौधरी, तहसील अध्यक्ष माट संजय अग्रवाल, पापे गुरु, रामशरण काका, लाइक सिंह, छीतर सिंह, गुड्डूख् डॉ. विजयपाल, मुकेश पाठक, ब्लॉक संगठन मंत्री नौझील ब्लॉक विपिन पाठक, विश्वेंद्र चौधरी, योगेश कुमार सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की सबसे पहली बैठक 25 फरवरी 2022 से आंजल सौंख ग्राम तहसील- गोबर्धन में हुई जिसमें मोहन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम आंजल,सोंख गोबर्धन को न्याय पंचायत अध्यक्ष बछगांव सत्यवीर पुत्र छिद्दू सिंह निबासी आंजल को ग्राम पंचायत अध्यक्ष सोंख देहात नियुक्त किया गया।
26 फरबरी से सदस्यता अभियान नगला पंजाबी राधा कुंड गोवर्धन मथुरा में आहूत की गई जहां सर्व सहमति से श्री जवाहर सिंह पुत्र गिरिराज सिंह निवासी नगला पंजाबी को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके उपरांत गांव ओम नगर राधा कुंड गोवर्धन मथुरा में बैठक की गई। जहां सर्व सहमति से चौधरी सत्यवीर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी ओम नगर गोवर्धन को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया। ग्राम अडींग गोवर्धन में संगठन विस्तार किया गया जहां चौधरी बिरेंदर सिंह को ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही अभिषेक चौधरी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी अडींग को न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक प्रधान पुत्र हुकम सिंह निवासी अडीग को जिला उपाध्यक्ष मथुरा नियुक्त किया।
27 फरवरी को सदस्यता अभियान तहसील गोवर्धन के निम्न ग्राम में शुरू किया गया जिसमे बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष, आगरा मंडल द्रोणाचार्य कुंतल सचिव आगरा मंडल, योगेश कुमार सिंघल प्रतिनिधि आगरा प्रवक्ता आगरा मंडल, मीना ठाकुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जनपद मथुरा, पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष, देवेंद्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष मथुरा, राजकुमार नैन तहसील अध्यक्ष गोवर्धन, घूरेलाल शास्त्री ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन, दयाराम तहसील महासचिव गोवर्धन, अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष गोवर्धन, राजवीर शर्मा, सुभाष चंद, हरवीर, वकील थान सिंह उपस्थित रहे । नगला झींगा सुंदर सिंह ग्राम सभा अध्यक्ष, हरिओम सिंह पुत्र उदयवीर सिंह को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सेहा तहसील गोबर्धन में देशराज भगत को, सलाहकार सत्यवीर सिंह को ब्लॉक सलाहकार, राजबहादुर को ग्राम युवा अध्यक्ष सत्यवीर को ब्लाक महासचिव नियुक्त किया। इस उपरांत ग्राम पंचायत सोन में हरिओम चतुर्वेदी को ग्राम सभा अध्यक्ष जीवन सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष सोन, करणपाल सिंह प्रधान निवासी सोन को जिला सचिव मथुरा राजू कुंतल बंडपुरा को प्रचार मंत्री तहसील गोवर्धन जनपद मथुरा नियुक्त किया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह उम्मीद व्यक्त की जाती है कि आप सभी का प्रयास किसान हित में होगा।












