राजनीती

मेरठ : कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम के बिगड़े बोल- मोदी, योगी गुंडों की तरह, मैं भी बनूंगी गुंडी

अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

मेरठ, यूपी की आवाज।

हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लडक़ी कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अर्चना ने कहा कि अब वह भी गुंडी बनेंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें।

अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा, ”मुझे विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लडक़ी कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अब मैं भी गुंडी बनूंगी, जिससे विधानसभा में रह रहे लोगों के काम करा सकूं जैसे अन्य सांसद, मोदी , योगी भी गुंडों की तरह काम करते है।’

भगवान राम पर भी दिया विवादित बयान

अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

राजनीति की कक्षा में नए अध्यापकों के साथ बढ़ूंगी- अर्चना

अर्चना ने जनता के कई सवालों का फेसबुक पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नर्सरी कक्षा में हैं। अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा जिन अध्यापकों को साथ लेकर वह राजनीति में आगे बढ़ीं वह फेल हैं। अब वह नए अध्यापकों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। वही, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सत्ता की असलियत पांच वर्ष नही दो वर्ष में ही पता चल जाएगी। शपथ लेते ही पेट्रोल, गैस और सरसों के तेल के दाम बढऩे वाले हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad