उत्तर प्रदेश राजनीती

सपा महासचिव के साथ हुए मामले में भी भाजपा का हाथ : अखिलेश यादव

यूपी की आवाज

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जितने भी इस तरह के मसले हो रहे हैं, उसमें बीजेपी शामिल है। अभी आपने घोसी का देखा था जिसमें इंक लगा दी गई। जब जानकारी मिली तो पता चला कि उसमें भी भाजपा के लोग शामिल थे। लोग जागरूक हो गए हैं और अपने हक के लिए खड़े हो गए हैं। इसलिए भाजपा के लोग ध्यान भटका रहे हैं।

सपा अध्यक्ष इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता मामले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा क्या करेगी, चुनाव से पहले किसको पता, कुछ भी होगा। यह सरकार एक कंपनी को हायर करके अपने झूठ को सच बनाना चाहती है। वह नंबर 01 सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि वह मीडिया को नंबर एक दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मऊ में जो कार्यकर्ता था, वह भाजपा का था। यहां भी कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यकर्ता है। इसीलिए भाजपा बौखला गई है। घबराई हुई है कि जनसमर्थन अब उनसे हट रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचार एवं वर्तमान राजनीतिक परिवेश में उनकी प्रासंगिकता के विषय पर समाजवादी पार्टी के एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य सुबह पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया था। इस मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर काफी तल्खी व्यक्त की है। उन्होंने इसके पीछे भाजपा का पड़यंत्र होने का आरोप लगाया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad