उत्तर प्रदेश

देशवासियों की प्रार्थनाएं लाएंगी परिणाम, चन्द्रयान-3 की होगी सफल लैंडिंग : केशव मौर्य

यूपी की आवाज

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का भरोसा जताते हुए इसे देश के लिए गर्व की बात कही है। उन्होंने देशवासियों की प्रार्थनाओं का परिणाम बुधवार को सामने आने की बात कही है।

केशव मौर्य ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश उसके सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देशवासियों की प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।

इसरो के मुताबिक यदि सबकुछ सामान्य रहा तो 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। चन्द्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad