उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

यूपी की आवाज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुई विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर एक सितंबर को विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने विनय के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला था कि विनय की हत्या विकास किशोर के लाइसेंसी पिस्टल से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की और विकास के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट बुधवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को सौंपी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने विकास का शस्त्र लाइसेंस निलबिंत कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Tags
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad