देश-दुनियाँ राजनीती

आशीर्वाद देकर फिर भाजपा सरकार बनाएं: केन्द्रीय मंत्री रुपाला

  •  तेज़ बारिश के बीच भी ग्रामीणों ने किया हर गाँव में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
यूपी की आवाज

मंदसौर/रतलाम। लोग कह रहे थे बारिश आएगी तो जनआशीर्वाद यात्रा में दिक्कत होगी। लेकिन हमारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह बारिश हो इसके लिए महाकाल मंदिर में सपत्नीक 4 घंटे तक भगवान महाकाल की पूजा और अनुष्ठान करने में जुटे थे। और देखिए शिव की प्रार्थना का असर बारिश शुरू हुई, फसल खराब होने की चिंता कर रहे किसान खुश हुए, बारिश से हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। जनआशीर्वाद यात्रा आप तक पहुंची भी और आप सब उसी बारिश में डटे रहकर आशीर्वाद रूपी पुष्प वर्षा भी कर रहे हैं।

यह बात उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को जावरा में रथ यात्रा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कही। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मंदसौर के नयाखेड़ा से प्रारम्भ हुई। यात्रा में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भोपाल हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ नेता कैलाश चावला, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मदनलाल राठौड़ ने जनता से आशीर्वाद लेते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की। यात्रा नयाखेड़ा होती हुई दलौदा पहुंची, यहाँ आदिवासी कलाकारों का समूह पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुआ। कलाकारों ने प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाते हुए सुंदर नृत्यकला का प्रदर्शन किया।

दलौदा में शासकीय विवेकानंद कॉलेज की सौगात देने पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा की। यहाँ विधायक रामेश्वर शर्मा ने रथ यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। यहाँ से यात्रा ने आक्या, कचनारा, माननखेड़ा होते हुए रतलाम जिले की जावरा विधानसभा में प्रवेश किया। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यहाँ से केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार भी यात्रा में शामिल हुई।

मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान सम्मान बढा

जावरा में जन आशीर्वाद यात्रा ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे ने रथ सभाओं में जनता से आशीर्वाद माँगा। जावरा शहर के घंटाघर चौराहा पर रथ सभा को संबोधित करते हुए रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सशक्त करने के लिए नित नए कार्य कर रहे है। आज भारत का मान सम्मान विश्व में बढा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान पूरे देश में नित नई योजनाओं के लिए पहचाने जाते है। लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना ऐसी योजनाएं है जिसका दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान को फिर से आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाएं। जावरा में यात्रा का जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर मुस्लिम और बोहरा समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

आज विश्व पटल पर भारत सबसे बड़ी शक्ति के रुप मे उभर रहाः कविता पाटीदार

जावरा से पिपलोदा के यात्रा मार्ग में तेज़ बारिश के बीच भी ग्रामीण रास्ते के हर गाँव में यात्रा का स्वागत करने के लिए डटे रहे। पिपलोदा पहुँचने पर पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने रथ यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व पटल पर भारत सबसे बड़ी शक्ति के रुप मे उभर रहा है । यह प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और गरीब कल्याण की ताकत का ही कमाल है कि आज भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जाए इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान सदैव चिंतित रहते हैं।

कमलनाथ जनता को बरगलाने के लिए घूम रहें: रामेश्वर शर्मा

पिपलोदा में रथ सभा को भोपाल हुजुर के विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता कमलनाथ जनता को बरगलाने के लिए घूम रहे हैं। कांग्रेस ने कभी जनता के हित की बात नहीं की है। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा कि कांग्रेस ने कभी श्रीराम की जय बोल सकती है क्या..? कांग्रेस कभी गरीबों के घर बना सकती है क्या…? उपस्थित जनता ने जवाब में कहा-नहीं बोल सकती।

शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि इतनी बारिश में यात्रा के लिए आपका सड़कों पर घंटों इंतजार करना ही भाजपा को सच्चा जन आशीर्वाद है। अभी तो 317 सीट आपने दी तो प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटा दी। जिस दिन 350 सीट दे दोगे उस दिन इस्लामाबाद में भी तिरंगा फहरा देंगे। उन्होंने कहा कि मोदीजी ईश्वर की दी हुई अनमोल धरोहर है। कांग्रेसी गाँधीजी के सपनों का रामराज्य नहीं ला पाए मगर हम कसम खाते है रामराज्य लाकर रहेंगे।

Ad