अपना मोर्चा’ का एलान: अनुप्रिया पटेल पर विश्वासघात के गंभीर आरोप, कुर्मी समाज में नया राजनीतिक मोर्चा तैयार
लखनऊ, 1 जुलाई 2025
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘अपना मोर्चा’ नामक नए राजनीतिक धड़े का एलान किया गया है। मोर्चा ने केंद्र सरकार की मंत्री अनुप्रिया पटेल पर अपने ही समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं से विश्वासघात का गंभीर आरोप लगाया है।
मोर्चा के संयोजक चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने प्रेस क्लब में स्पष्ट शब्दों में कहा कि –
“हमने 10 साल तक अपने कंधों पर उठाकर उन्हें सत्ता तक पहुँचाया, और आज वही मंत्री पति-पत्नी कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं।”
प्रेस वार्ता में प्रमुख बिंदु:
- अपना दल (एस) के संस्थापक कार्यकर्ताओं ने ‘अपना मोर्चा’ के नाम से नई राजनीतिक इकाई की शुरुआत की।
- कहा गया कि दल के 9 मौजूदा विधायक मोर्चा के संपर्क में हैं, जल्द बड़ा निर्णय संभव।
- अनुप्रिया पटेल पर आरोप:
- दल को “पति-पत्नी प्राइवेट लिमिटेड” बना दिया
- सत्ता और पद के लालच में पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया
- कुर्मी नेताओं को योजनाबद्ध तरीके से हटाया गया - कुर्मी समाज के बीच ‘सवाल पूछो – सच जानो’ यात्रा की शुरुआत का ऐलान
- मोर्चा एनडीए से संबंधों पर पुनर्विचार करेगा, और सीटों की दावेदारी पर चर्चा करेगा।
“नेतृत्व नहीं, डीलरशिप चाहिए थी पति-पत्नी को”
मोर्चा का आरोप है कि 2017 में सरकार बनने के बाद अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल ने कुर्मी समाज के सशक्त नेताओं को दबाने की नीति अपनाई। राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ‘जैकी’, पूर्व विधायक नील रतन पटेल, आर.के. वर्मा, अमर सिंह चौधरी जैसे नेताओं को या तो दरकिनार किया गया या दल से बाहर कर दिया गया।
मोर्चा का संदेश: अब कार्यकर्ता ही तय करेंगे दिशा
मोर्चा नेताओं ने कहा कि अब दल की बागडोर उन्हीं के हाथ में होगी जिन्होंने अपना खून-पसीना बहाकर इसे खड़ा किया। “हम समाज के बीच जाएंगे, 10 वर्षों का सच बताएंगे, और समाज से मार्गदर्शन लेंगे,” ऐसा संयोजक ने दो टूक कहा।
आगामी रणनीति: 2 जुलाई को बैठक
लखनऊ के फरीदीनगर स्थित कुर्मी क्षत्रिय भवन में 2 जुलाई को मोर्चा की अगली रणनीति तय करने हेतु बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी आंदोलन और यात्रा की योजना पर विस्तार से चर्चा होगी।
प्रमुख उपस्थित नेता:
-
चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पटेल (मोर्चा संयोजक)
-
धर्मराज पटेल (अपना दल बलिहारी के अध्यक्ष)
-
हेमंत चौधरी (राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी अध्यक्ष)
-
बौद्ध अरविंद सिंह पटेल (पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य)
-
केदारनाथ सचान (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, अपना दल एस)
-
बच्चा सिंह पटेल (अपना दल यूनाइटेड अध्यक्ष)
-
पटेल महेंद्र सिंह (किसान नवजवान संघ कार्यकारी अध्यक्ष)












