उत्तर प्रदेश

3650 दिन से ज़्यादा रोज़ पौधरोपण करने वाले ग्रीन गुरु पहुंचे मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर

मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर में ग्रीन गुरु का 3679वां पौधरोपण — पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान में नया कीर्तिमान

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले ग्रीन गुरु (अनिल कुमार सिंह) ने अपने सतत अभियान के 3679वें दिन भी पौधरोपण कर एक और प्रेरणादायक मिसाल पेश की। यह विशेष पौधरोपण मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रांगण में किया गया, जहां उन्होंने अपने पुत्र अभिनव सिंह को मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.Tech.) प्रथम वर्ष में प्रवेश दिलाने के दौरान यह अभियान जारी रखा।

इस अवसर पर उनके साथ दौसा, राजस्थान निवासी विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। दोनों ने मिलकर लिली के पौधे का रोपण किया। साथ ही, ग्रीन गुरु जी ने यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स विभाग के आदरणीय शर्मा जी को इंसुलिन का पौधा, और विनोद शर्मा को लिली का पौधा सप्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया।

ग्रीन गुरु का परिचय एवं उपलब्धियाँ:
अनिल कुमार सिंह, जिन्हें लोग “ग्रीन गुरु जी” के नाम से जानते हैं, न सिर्फ एक पर्यावरण प्रेमी हैं बल्कि वे समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे हैं:

  • संस्थापक-सचिव: खेल क्रांति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन

  • प्रधानाचार्य: शांति निकेतन इंटर कॉलेज, पचोखरा, मिर्जापुर

  • सम्मानित गंगा सेवक: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा

  • सदस्य: जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति, मिर्जापुर

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन, बुलंदशहर

  • संयोजक: लोक भारती हरियाली अभियान, विंध्याचल मंडल

  • ब्रांड एम्बेसडर एवं ध्वजारोहक: स्वच्छता अभियान, नगरपालिका परिषद मिर्जापुर

उनका मिशन:
“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन पौधरोपण करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य है— “हरा-भरा रहे धरा, शुद्ध रहे पर्यावरण”। वे लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

इस अवसर पर ग्रीन गुरु ने कहा:

“धरती को हरा-भरा बनाना ही जीवन की सच्ची सेवा है। जब तक सांस है, पौधरोपण जारी रहेगा।”

उनका यह निरंतर अभियान युवाओं, समाजसेवियों, शिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

                   विज्ञापन

Ad

देश-दुनियाँ