उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में एनीमिया मुक्त अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी आयरन-फोलिक एसिड गोली

शाहजहांपुर: ग्राम पंचायत चौडेरा में एनीमिया मुक्त अभियान का शुभारंभ

शाहजहांपुर, 22 सितम्बर 2025।
ग्राम पंचायत चौडेरा में आज एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने की। उन्होंने नींबू पानी के साथ आयरन-फोलिक एसिड (आईएफएस) की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि जिले की हर ग्राम पंचायत में पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महिलाओं और किशोरियों को नींबू पानी के साथ आयरन-फोलिक एसिड की गोली दी जाएगी। साथ ही, प्रत्येक लाभार्थी को एक महीने की दवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या को दूर करना है। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं में कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएँ होती हैं, और गंभीर स्थिति में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आईएफएस की गोलियों का नियमित सेवन न केवल एनीमिया को दूर करता है, बल्कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु प्राप्त करने में भी मदद करता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव भारती ने दवा के सेवन संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोली को खाली पेट, चाय या कॉफी के साथ और कैल्शियम की गोली के साथ नहीं लेना चाहिए।

इस अवसर पर पंचायत सहायक नेहा कुशवाहा, ग्राम प्रधान गीता देवी, रोजगार सेवक ललितेश शास्त्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

शाहजहांपुर से: सुखविंदर सिंह, ब्यूरो चीफ, UP KI AWAZ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad