उत्तर प्रदेश

आगरा में ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ का भव्य आयोजन, Santosh Anand व आईपीएस नवनीत सिकेरा सहित 12 विभूतियां सम्मानित

आगरा। ब्रज की पावन धरा एक बार फिर गौरव से आलोकित हुई, जब इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को अलंकृत किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल Arif Mohammad Khan ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि ब्रजभूमि वह पावन स्थल है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त गीता का संदेश संपूर्ण विश्व में गुंजायमान है। त्याग, समर्पण और सेवा का यह संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों का उत्सव मनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेकर सन्मार्ग पर अग्रसर हो सकें।

जब राज्यपाल ने संभाली संतोष आनंद की व्हीलचेयर

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब राज्यपाल स्वयं मंच से उतरकर प्रख्यात गीतकार Santosh Anand को सम्मानित करने पहुंचे। सम्मान के उपरांत उन्होंने स्वयं उनकी व्हीलचेयर संभाली और उन्हें दीर्घा तक पहुंचाया। यह दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और भावुक कर देने वाला रहा।

नौ श्रेणियों में दिए गए सम्मान

फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि वर्ष 2016 से ब्रज मंडल की विशिष्ट प्रतिभाओं को नौ श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया लगभग तीन दर्जन सदस्यों की निर्णायक मंडली द्वारा पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाती है। आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना ने कहा कि ब्रज की परंपरा और लोक संस्कृति को जीवंत रखना हम सबका कर्तव्य है।

इन विभूतियों को किया गया अलंकृत

राष्ट्र गौरव सम्मान

  • पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग — गौसेवक

  • Navniet Sekera — उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा

अमरत्व सम्मान

  • स्व. श्री शैलेन्द्र कुमार — हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

ब्रज रत्न अवार्ड

  • Santosh Anand — प्रख्यात गीतकार

  • पंकज कालरा — फिल्म एवं टीवी अभिनेता

  • हेमंत बृजवासी — गायक

  • डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह — चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी

  • प्रो. डॉ. शशि तिवारी — साहित्यकार एवं कवयित्री

  • डॉ. नीलू शर्मा — कथक नृत्यांगना एवं तबला वादक

  • सोनिया शर्मा — पैराशूटर

ब्रज श्री सम्मान

  • भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री

ब्रज विशिष्ट सम्मान

  • डॉ. आर.सी. मिश्रा — वरिष्ठ न्यूरोसर्जन

बढ़ता जा रहा है कारवां

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि नौ वर्ष पूर्व छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन अब प्रदेश में विशिष्ट पहचान बना चुका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शिक्षाविद, उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्यक्तित्वों पर आधारित वीडियो बना आकर्षण

सम्मानित विभूतियों के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित लघु वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिनका निर्देशन अजय शर्मा एवं बृजेश शर्मा ने किया। स्वर प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक सुधीर नारायण ने दिया, जबकि स्क्रिप्ट लेखन आदर्श नंदन गुप्ता का रहा।

ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं को समर्पित यह आयोजन शहरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

– यूपी की आवाज़ न्यूज़ डेस्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ