उत्तर प्रदेश

तमकुही राज, कुशीनगर में जनअधिकार पार्टी का जन न्याय पदयात्रा का समापन, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

तमकुही राज में जन न्याय पदयात्रा का समापन, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र स्थित सेलिब्रेशन लॉन में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जन न्याय पदयात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने जन अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती राजकुमारी सिंह, प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती उमा कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री रामधनी निषाद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री अमित शिवाजी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ नेता श्री रमेश मौर्य एवं मंडल प्रभारी श्री चंद्रबिंदु मौर्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव श्री मोहन सिंह कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष श्री जय नारायण कुशवाहा सहित जिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

समापन समारोह में मंडल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। इस दौरान जन न्याय पदयात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जन अधिकारों की लड़ाई को आगे भी मजबूती के साथ जारी रखने का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ