लखनऊ खंड स्नातक चुनाव को लेकर इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह का हरदोई में जनसंपर्क अभियान तेज, प्रथम वरीयता मत देने की अपील
सवायजपुर, पाली और शाहाबाद में स्नातक मतदाताओं से किया संवाद, मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए जताया आभार
हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्नातक मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनपद हरदोई की सवायजपुर, पाली और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित स्नातक मतदाता संपर्क कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों में सहभागिता की।
इन कार्यक्रमों के दौरान इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने सम्मानित स्नातक मतदाताओं एवं प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर आगामी निर्वाचन की तैयारियों, मतदाता जागरूकता और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान मिले आत्मीय स्वागत, स्नेह, सहयोग और समर्थन के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सवायजपुर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रीतेश दीक्षित, श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री अदराम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, पाली में आयोजित संपर्क कार्यक्रम में विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रीतेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश रंजन द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवम तिवारी एवं गन्ना समिति के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त, शाहाबाद विधानसभा में आयोजित स्नातक मतदाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’, श्रीमती अलका गुप्ता एवं श्री गोपाल त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इन कार्यक्रमों में स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए निर्वाचन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि स्नातक मतदाताओं का विश्वास, स्नेह और सहयोग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। जनसंपर्क के दौरान मिल रहा समर्थन उन्हें जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं एवं कार्यकर्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र स्नातक मतदाताओं से विशेष अपील की कि वे 23 अक्टूबर को मतदान के दिन अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के पक्ष में बैलेट पेपर पर उनके नाम के सामने प्रथम वरीयता क्रमांक (1) अंकित कर अपना बहुमूल्य मत प्रदान करें।
चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्नातक मतदाताओं से संपर्क और संवाद का यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन की अपील करने के साथ-साथ उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने में जुटे हैं।
-
अवनीश कुमार सिंह का हरदोई में जनसंपर्क
-
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन
-
स्नातक MLC चुनाव
-
अवनीश कुमार सिंह न्यूज
-
हरदोई राजनीतिक समाचार
-
प्रथम वरीयता मत की अपील













