उत्तर प्रदेश

राजा भैया से मिले अवनीश कुमार सिंह, लखनऊ स्नातक MLC 23 अक्टूबर के चुनाव पर चर्चा

लखनऊ में राजा भैया से मिले एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, 23 अक्टूबर के चुनाव को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं मौजूदा विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने लखनऊ में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव तथा निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

चुनाव से ठीक पहले हुई इस मुलाकात को लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छह वर्षों के कार्यकाल और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के बीच चुनावी मुकाबला

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह के बीच मुकाबला है। चुनाव में प्रत्याशियों के पिछले कार्यकाल, क्षेत्रीय सक्रियता, शिक्षित मतदाताओं से संपर्क और स्थानीय मुद्दों पर उनके रुख को लेकर चर्चा हो रही है।

अवनीश कुमार सिंह मौजूदा विधान परिषद सदस्य हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में उठाए गए प्रश्नों, स्वीकृत परियोजनाओं और पूरे हुए कार्यों का विस्तृत ब्योरा मतदाताओं के सामने रखा जा चूका है

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और पूर्व कार्यकाल को लेकर भी मतदाताओं के बीच चर्चा है। सोशल मीडिया पे देखने पर दोनों प्रत्याशियों के कार्यों और उपलब्धियों का तुलनात्मक आकलन आधिकारिक अभिलेखों और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के आधार पर 18 वर्ष और 6 वर्ष में प्रभावी 6 वर्ष दिख रहा है।

23 अक्टूबर को मतदान, प्रत्याशियों के लिए अहम चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। लखनऊ खंड स्नातक सीट पर यह चुनाव मौजूदा प्रतिनिधियों के कार्यों, प्रत्याशियों के जनसंपर्क और मतदाताओं के मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजा भैया से अवनीश कुमार सिंह की मुलाकात ने चुनाव से पहले राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दिया है।

Ad

देश-दुनियाँ