उत्तर प्रदेश

लखनऊ खंड स्नातक चुनाव: इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, सर्वे में सबसे आगे

लखनऊ खंड स्नातक चुनाव: इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बाराबंकी में शिक्षाविदों और स्नातक मतदाताओं से किया संवाद

यूपी के आवाज | बाराबंकी/लखनऊ

लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। स्नातक मतदाताओं तक सीधा संपर्क स्थापित करने, शिक्षाविदों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से संवाद करने और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक वर्गों का समर्थन जुटाने के लिए वह लगातार बैठकें और मुलाकातें कर रहे हैं। इसी क्रम में बाराबंकी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने स्नातक मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर आगामी निर्वाचन के संबंध में चर्चा की।

बाराबंकी में आयोजित संपर्क कार्यक्रमों के दौरान इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षाविदों, विद्यालय प्रबंधकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए स्नातक मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा उन्हें प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उनके अभियान में व्यक्तिगत संपर्क और मतदाताओं के साथ सीधा संवाद प्रमुख रूप से दिखाई दे रहा है।

शिक्षाविदों और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से की मुलाकात

जनपद बाराबंकी में स्नातक मतदाता संपर्क अभियान के अंतर्गत इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने विभिन्न शिक्षाविदों, प्रबंधकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों से मुलाकात की। इस दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर सार्थक चर्चा हुई और मतदाताओं से समर्थन मांगा गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार, कोठी मंडल अध्यक्ष राम तीरथ वर्मा, विद्या पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मतपुर के प्रबंधक पंकज वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक रामनाथ वर्मा, एम.एस.वी. इंटर कॉलेज केसराज कोठी के पंकज द्विवेदी, महाशिव शक्ति इंटर कॉलेज मदारपुर कोठी के अरुण शर्मा, आनंद सिंह (मोनी), राजेंद्र प्रसाद और बसंत लाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हरख ब्लॉक के बबुरिहा में हुआ स्नातक मतदाता संपर्क कार्यक्रम

बाराबंकी के विकासखंड हरख अंतर्गत ग्राम बबुरिहा में सरोज सिंह के संयोजन में आयोजित स्नातक मतदाता संपर्क कार्यक्रम में भी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह शामिल हुए। यहां उन्होंने स्नातक मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर निर्वाचन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं से अपने नाम के सामने प्रथम वरीयता क्रमांक-1 अंकित कर समर्थन देने की अपील की।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत, जैदपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत, ब्लॉक प्रमुख हरख रवि रावत, मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सरोज सिंह, राम अवध, उर्मिला रावत, राकेश वर्मा (कर्री), सहजराम पटेल, आनंद सिंह (मोनी), अमित वर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, राजेश वर्मा और मंजू वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

लखनऊ में भी जारी है मुलाकातों का सिलसिला

बाराबंकी के साथ-साथ लखनऊ में भी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी है। अपने लखनऊ स्थित आवास पर उन्होंने अधिवक्ता अतुल करन यादव, सत्येंद्र जायसवाल, पीयूष श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, शैलेंद्र यादव, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, लक्ष्मण पटेल सहित अन्य गणमान्यजनों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों के साथ लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

व्यक्तिगत संपर्क पर जोर, समर्थन जुटाने की कोशिश तेज

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह की लगातार हो रही मुलाकातें उनके जनसंपर्क अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और स्नातक मतदाताओं से संवाद के माध्यम से वह अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनकी ओर से मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की जा रही है। लगातार आयोजित हो रहे संपर्क कार्यक्रमों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। अब निर्वाचन में मतदाताओं का रुझान और मतदान के परिणाम ही प्रत्याशियों के समर्थन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन :

  • लखनऊ खंड स्नातक चुनाव 2026
  • अवनीश कुमार सिंह स्नातक प्रत्याशी
  • लखनऊ स्नातक निर्वाचन
  • बाराबंकी में स्नातक मतदाता संपर्क अभियान
  • भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह

Ad

देश-दुनियाँ