उत्तर प्रदेश मेरा शहर

चांद पर चंद्रयान—3 की सफल लैंडिंग के बाद 1100 बच्चों ने डोमरी में एक साथ किया शंखनाद

यूपी की आवाज

वाराणसी। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और विश्व बंधुत्व के लिए शुक्रवार को डोमरी स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल में 1100 बच्चों ने एक साथ शंख बजाया। अनूठे कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह से भागीदारी की। वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी के अध्यक्ष शिवपूजन शास्त्री के नेतृत्व में बच्चों ने शंखनाद किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने चंद्रयान-3 की सफलता को राष्ट्र गौरव का प्रतीक बताते हुए भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों की सफलता की कामना की।

उन्होंने बताया कि संत श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी की उपस्थिति में आगामी 20 से 27 नवंबर के बीच काशी में आयोजित होनेवाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी एवं जनजागरण के उद्देश्य से इस अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तथा विश्वशांति एवं बन्धुत्व की स्थापना के लिए समवेत शंखनाद किया। इसके लिए बच्चों ने लगभग सप्ताह भर अभ्यास किया।

उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान देश एवं विदेश से आने वाले 11000 शिष्य और श्रद्धालुओं भी विश्व शांति के उद्देश्य से 25 नवम्बर को समवेत शंखघोष करेंगे। इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा। बच्चों के शंखनाद कार्यक्रम में भगवान पाण्डेय,राहुल मिश्र, यज्ञेश त्रिपाठी ,हरेराम ओझा ,कुमार अभिषेक, सुरेन्द्र पाण्डेय, विजय तिवारी,सत्येंद्र उपाध्याय ,दिनेश तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad