उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी के बाद भड़के भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह, अखिलेश को दी चेतावनी

भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह का तीखा हमला: “समाजवादी पार्टी के गुंडों का इलाज जरूरी, अखिलेश यादव की भाषा अशोभनीय”

लखनऊ।
राजनीतिक बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी के बकलोल गुंडों का इलाज जरूरी है। इनकी भाषा न केवल अशोभनीय है, बल्कि समाज के लिए भी घातक सिद्ध हो रही है।”

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं, वह अंततः खुद उनके लिए ही खतरनाक सिद्ध होगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ की गई टिप्पणी पर चंद्रभूषण सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि व्यक्तिगत हमले किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “ब्रजेश पाठक ने अपने दम पर राजनीति में स्थान बनाया है। उन्होंने परिवारवाद की सीढ़ी चढ़कर नहीं, बल्कि अपने पुरुषार्थ से यह मुकाम हासिल किया है। अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि किसी के चरित्र या उसके परिवार पर टिप्पणी करना स्वस्थ राजनीति नहीं है।”

चंद्रभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी को “लठैतों और गुंडों की पार्टी” कहकर संबोधित किया और कहा कि “यदि समाजवादी पार्टी सुधरती नहीं है, तो जनता आने वाले चुनाव में इसका सही जवाब देगी।”

उन्होंने आगे कहा कि आज देश और दुनिया समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली को भली-भांति जान चुकी है। ऐसे में जनता को यह बताने की जरूरत नहीं कि इस पार्टी का ‘DNA’ क्या है। उन्होंने अखिलेश यादव से आग्रह किया कि वे भाषा और राजनीतिक मर्यादा का सम्मान करें, वरना जनता उन्हें और उनकी पार्टी को उचित स्थान दिखाएगी।


संपादकीय टिप्पणी:
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन सभी नेताओं से अपेक्षित है। व्यक्तिगत हमले लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।

– संदीप पटेल SPTM
(उपसंपादक)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad