देश-दुनियाँ राजनीती

महिला आरक्षण लागू करने की तारीख तय करे केंद्र सरकार: कांग्रेस

  • हरियाणा में प्रदेश नेताओं की फीडबैक के बाद गठबंधन पर हाईकमान लेगी फैसला: खेड़ा

यूपी की आवाज

चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने महिला आरक्षण को जुमला बताते हुए केंद्र सरकार से इसे लागू करने की तारीख पूछी है। उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्व में देश का सम्मान बढ़ाने वाली खिलाड़ियों का शोषण करने वाला सांसद बृजभूषण शरण अभी तक सांसद है तो हरियाणा में जूनियर कोच से यौन शोषण का आरोपित संदीप सिंह अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खेड़ा सोमवार को हरियाणा प्रदेश मुखयालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के साथ है। सबसे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पंचायती राज में महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे, लेकिन उस समय के भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया था और वह बिल पास नहीं हो पाया था। वर्ष 1992 में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की अगुवाई में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया, जो दो सदनों में पारित हुआ। उसके बाद महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण मिला। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार के चुनाव के समय में महिला आरक्षण बिल लाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जुमला है। बिल में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि महिला आरक्षण कब लागू होगा। राधिका खेड़ा ने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसके बावजूद भी महिला आरक्षण बिल लाने में नौ साल क्यों लगे।

प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद ही होगा गठबंधन का फैसला

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने इंडिया गठबंधन में इनेलो को शामिल करने और आप के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर स्पष्ट किया कि हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेताओं की फीडबैक के बाद ही फैसला लिया जाएगा। प्रदेश के तमाम नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी, उसमें जो भी चर्चा का निष्कर्ष निकलेगा, उसके आधार पर ही चुनावी रणनीति बनेगी। हालांकि उनका इतना जरूर कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार को हराने के लिए जो भी दल साथ आएंगे, उसे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad