देश-दुनियाँ

चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को करेगा उजागर : अमित शाह

 

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

शाह ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के प्रयासों ने भारत को विश्व में गौरव दिलाने का काम किया है।

शाह ने कहा कि आने वाला अमृतकाल अंतरिक्ष के क्षेत्र में और भारत के भविष्य के लिए मंगलकारक है और आज का चंद्रयान-3 मिशन इसका द्योतक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन समस्त देशवासियों के लिए एक गौरव का दिन है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की नई स्पेस पॉलिसी के तहत पिछले एक दशक में 55 स्पेसक्राफ्ट और 50 लांच व्हीकल मिशन चलाए गए। साथ ही भारत ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया, भारत प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश बना और आज चंद्रयान-3 मिशन को भी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों से प्राइवेट प्लेयर्स को मौका मिला है और इससे हमारे मिशन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad