देश-दुनियाँ

8 साल पुराने मामले में हुई कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी

  • एसआईटी की रिपोर्ट पर की पुलिस ने कार्रवाई

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को आठ साल पुराने केस में गिरफ्तार किया है। खैहरा के खिलाफ 2015 के ड्रग्स मामले में जांच चल रही थी। इसमें डीआईजी के नेतृत्व में बनी एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है। एसआईटी में दो एसएसपी भी शामिल रहे हैं।

जलालाबाद पुलिस ने वर्ष 2015 में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देसी .315-बोर पिस्तौल, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी कार बरामद हुई थी। इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह के साथ कथित संबंधों के कारण खैहरा का नाम सामने आया था। खैहरा के साथ-साथ निजी सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह, निजी सहायक मनीष, बाठ गांव (जालंधर) का एक व्यक्ति, एनआरआई यूके निवासी चरणजीत कौर और बाजवा कलां गांव (जालंधर) के मेजर सिंह बाजवा का नाम भी मामले में सामने आया था।

गुरुवार को चंडीगढ़ डीएसपी जलालाबाद एआर शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है। खैहरा पुलिस अधिकारियों से बार-बार अरेस्ट वारंट की मांग करते दिखे। खैहरा का आरोप है कि पुलिस ने उनको पानी तक नहीं पीने दिया और उसके हाथ से गिलास छीन लिया।

इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। सरकार को बदले की भावना को छोड़ना चाहिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad