उत्तर प्रदेश

अटल जी के मूल्यों और सिद्धांतों से सदैव जुड़े रहे डाॅ. दिनेश शर्मा : मुख्यमंत्री

यूपी की आवाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नामांकन से पूर्व भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिनेश शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के मूल्यों और सिद्धांतों से सदैव जुड़े रहे हैं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर अपनी शानदार पारी को आगे बढ़ाया है। लखनऊ के महापौर के रूप में भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। 2017 से 2022 के बीच में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उप मुख्यमंत्री के दायित्व के साथ ही माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई अहम कदम उठाए। आज पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। इसके बाद मुख्यमंत्री व पार्टी के अन्य नेताओं से साथ विधान भवन जाकर डाॅ.दिनेश शर्मा ने नामांकन किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad