उत्तर प्रदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र रहा नेपाल

यूपी की आवाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारत में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये।

दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2, रही है। जबकि इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में बताई है। वहीं उत्तर प्रदेश के बलरामपुर , गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस हुए। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक कही से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Tags

Ad

देश-दुनियाँ