उत्तर प्रदेश राजनीती

घोसी उपचुनाव : सपा नेता उमेश पाण्डेय भाजपा में हुए शामिल

यूपी की आवाज

लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव से ऐन पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता व मधुबन के पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय गुरूवार को सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गयी।

उमेश पाण्डेय के साथ दर्जनों प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दरअसल उमेश पाण्डेय समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे। सपा ने सुधाकर सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सपा नेता उमेश पाण्डेय को पटका पहनाकर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि उमेश पाण्डेय के भाई और दो दलित नौजवानों की हत्या की उनको महिमामण्डित करने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। इसके कृत्यों की सजा सपा को जरूर मिलेगी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने हत्या में वांछित अपराधी को घोसी उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने का काम किया है। सपा जब—जब सत्ता में आती है गुण्डा व माफियाओं को प्रमोट करने का काम किया जाता है। सपा ने ऐसे उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया है जो हत्या जैसे गंभीर मुकदमे में संलिप्त रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद उमेश पाण्डेय ने कहा कि अब घोसी में सपा के प्रत्याशी का राजनैतिक भविष्य हमेशा—हमेशा के लिए खत्म हो जायेगा। आज से हम और हमारे सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए घर—घर और गांव—गांव जायेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad