उत्तर प्रदेश

गोसाईगंज को मिला 850 करोड़ का ओवरब्रिज, डॉ. सर्वेश वर्मा की मेहनत रंग लाई

गोसाईगंज, अयोध्या को जाम से मिलेगी राहत, डॉ. सर्वेश वर्मा की मेहनत लाई रंग – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया

गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र को वर्षों से जूझ रही जाम की समस्या से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। यह संभव हो सका है वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा के लगातार प्रयासों से, जिन्होंने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों से मिलकर महबूबगंज-गोसाईगंज मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग उठाई थी।

उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गोसाईगंज क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पश्चिम रेलवे फाटक संख्या 94 पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्रवासियों को हमेशा के लिए जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

परियोजना की प्रमुख बातें:

  • ओवरब्रिज की अनुमानित लागत 850 करोड़ रुपये तय की गई है।

  • सेतु निर्माण निगम ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर राज्य मुख्यालय को भेज दी है।

  • प्रस्तावित ओवरब्रिज की लंबाई 750 मीटर होगी और इसमें दो लेन बनाए जाएंगे।

       इस बड़े फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सर्वेश वर्मा ने कहा:

“यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास परक नीतियों का ही परिणाम है। मैं गोसाईगंज की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह पुल न केवल जाम से मुक्ति दिलाएगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी लाएगा।”

डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि यह पुल क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा कर आमजन का विश्वास और समर्थन और भी मजबूत किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह परियोजना गोसाईगंज और अयोध्या जिले के विकास को नई दिशा देगी।

Ad